बिहारशरीफ, मई 9 -- महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य: मंत्री राजगीर के एकसारी में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के एकसारी गांव में शुक्रवार को कृष्ण जीविका ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इसका उद्घाटन किया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। एलईडी वैन के जरिए आवास, पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। जीविका दीदियों ने सशक्तीकरण की राह पर कदम बढ़ाए। श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन देना है। उन्होंने दीदियों से पूछा कि उन्हें योजनाओं से कितना फायदा मिला। उत्साहित महिलाओं ने हाथ उठाकर जवाब दिया। मंत्री ने बताया कि सशक्तीकरण की यह यात्रा निरंतर चलेगी। प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.