महोबा, नवम्बर 20 -- महोबा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा महिलाओं से जुडे़ मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। कहा कि महिलाओं से जुडे़ मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। बुधवार को राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने अधिकारियों के साथ महिलाओं से जुडे़ मामलों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में 11 महिलाओं ने शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। अधिकांश मामले घरेलू हिंसा व उत्पीड़न से जुडे़ रहे। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। महिलाओं से जुडे़ मामलों की धरातल पर जांच करा समय सीमा पर निस्तारण कराया जाए। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायत कर्ताओं से फीडबैक लिया जाए। जन सुनवाई...