फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- शिकोहाबाद पुलिस ने राहगीर महिलाओं एवं छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह पर चेकिंग के दौरान इन शोहदों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को पुलिस ने चार शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से दो पुलिस को देख भाग गए। ट्रेन से यात्रा कर लौट रहे यात्रियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मनचले अजय यादव पुत्र सर्वेश कुमार यादव निवासी ग्राम निजामपुर गढूमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं एटा तिराहे पर मस्जिद के सामने से गुजर रही महिलाओं से भी एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपी भाग गया। पुपूछताछ के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.