अंबेडकर नगर, मार्च 11 -- अम्बेडकरनगर। युवतियों व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चला। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व युवतियों को हमेशा सजग रहने व सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जहांगीरगंज में महिलाओं व युवतियों से संवाद स्थापित करते हुए टीम ने कहा कि वे खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ें। वे किसी से भी कमजोर नहीं है। महिलाओं का विकास तभी संभव है, जब वे घर की दहलीज से बाहर निकलेंगी। इसमें परिवार के सदस्यों को भी सहयोग देने की जरूरत है। टीम ने डायल 112, 1090, 1076 आदि नंबरों की जानकारी देने के साथ ही उसकी उपयोगिता को भी बताया। अकबरपुर नगर में टीम ने पटेलनगर, शहजादपुर में लोगों को साइबर अपराधि के प्रति सचेत किया। कहा कि साइबर अपराधी नय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.