सीतामढ़ी, दिसम्बर 8 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के प्रयास से बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने ठंड के इस मौसम वृद्धजनों को स्वास्थ्य रहने के लिए खान पान एवं रहन सहन के प्रति जागरुक किया। इसकी पूरी विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ वीणा शाही ने कहा कि जब पुरुष या महिलाओं की उम्र 60 वर्ष के आसपास आ जाती है तो उन्हें दिनचर्या बदलने चाहिए। इस समय मुख्य रूप से संयमित खान पान,व्यायाम की जरूरत होती है। इस उम्र में चिंता से बचने के लिए घर के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजन, परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर वार्तालाप करें जिससे मानसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.