औरंगाबाद, फरवरी 24 -- महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभया ब्रिगेड का गठन औरंगाबाद जिले में कर दिया गया है। सभी 32 थानों में एक-एक टीम तैनात की गई है। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर और तीन महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह टीम प्रत्येक दिन अपने थाना क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, महिला छात्रावास, कोचिंग संस्थान आदि का भ्रमण कर किसी भी तरह की होने वाली छेड़खानी आदि की घटनाओं पर रोक लगाएगी। मंगलवार को औरंगाबाद पुलिस लाइन से इस अभियान ब्रिगेड को रवाना किया गया। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने इस टीम को रवाना करते हुए मुस्तैदी से काम करने की बात कही। लगभग 120 से अधिक पुलिसकर्मी अभया ब्रिगेड के रूप में फिलहाल काम करेंगी। वर्तमान में वह अपने संसाधन से संबंधित स्थल पर पहुंचेंगे। भविष्य में राज्य स्तर से अलग से वाहन उपलब्ध कराए जाने की योजना है। ब...