संभल, सितम्बर 25 -- रामबाग धाम पर श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर के प्रांगण में बुधवार की देर शाम नवरात्र पर्व पर वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर डांडिया किया। तीसरे नवरात्र पर समिति की महिलायें सनातनी परिधान में माता दुर्गा के भजनों पर डांडिया नृत्य करके नवरात्र पर्व मनाया गया। इस दौरान माता रानी के मनमोहक भजन सुनाकर महामाई का गुणगान किया गया । इस अवसर पर समिति की प्रतिभा चौधरी, वीनेश वार्ष्णेय, रीना चौधरी, मोनिका टनाटन, पूजा गुप्ता, श्रुति, रचना, वर्षा, रूचिका, पारूल, चांदनी, शिप्रा, प्रियांशी चौधरी, प्रिया गुप्ताआदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.