मुरादाबाद, जून 6 -- 'आओ हाथ बढ़ाएं एक पहल मदद की चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार को कार्यक्रम 'जीने दो' में बेटियों संग महिलाओं ने आत्मरक्षा के तरीके सीखे। पार्षद कविता गुप्ता और माउंटेनियर मनोज कुमार ने पिछले कुछ दिनों से मनचलों और ठगों से परेशान छात्राओं को टिप्स दिए कि ऐसे लोगों को सबक कैसे सिखाया जाए। चैरिटेबल ट्रस्ट का कार्यक्रम बुद्धि विहार के भाटिया तिराहे स्थित कार्यालय हॉल में हुआ। इसमें छात्राओं ने महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पलाइन की भी जानकारी ली। कविता गुप्ता ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकारी हेल्प लाइन नंबरों और सुविधाओं का भरपूर इस्तेमाल करें। चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय ने बताया कि ट्रस्ट पिछले कई महीनों से महिला जागरूकता अभियान 'जीने दो चला रहा है। कई गांवों में जाकर महिलाओं को बताया जा रहा है वह अपनी सुरक्षा के ल...