कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसेदा में शुक्रवार को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिलाओं की सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं को सशक्तीकरण, स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का भी हुआ। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112 आदि की जानकारी देकर उनके उपयोग करने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य, पोषण एवं संतुलित आहार की जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.