एटा, अगस्त 13 -- दौसा में एक साथ 11 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव मे कोहराम मच गया। रात में जो जहां पर था वह वहीं सूचना सुनकर सन्न रह गया है। हादसे की खबर सुन कइयों के तो आंसू निकल पड़े। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। किसी के घर में न तो चाय बनी ना ही खाना बना। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली के लिए बुधवार को दिन बहुत बुरा रहा। सुबह जिसने भी घटना के बारे में सुना उसी की आंख भर आई। जो लोग खाटू श्याम के लिए गए थे उसमें अधिकांश लोग एक ही गली मोहल्ले के रहने वाले थे। करीब 40 से 45 लोग दर्शन करने के लिए गए थे। सबसे अधिक लोग लाखन सिंह के घर से गए थे। अधिकांश उन्हीं के घर पर पहुंच गए। जब तक उनके घर पर सूचना मिल चुकी थी। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। कोई यह नहीं बता रहा था कि घटना में किन-किन लोगों की मौत हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.