शामली, अक्टूबर 27 -- उल्लास से भरे विराट भक्ति भाव वाले महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ शनिवार को नहाय-खाय के साथ हुआ था और रविवार को खरना हुआ। महिलाओं ने 12 घंटे का उपवास रखा और शाम को छठी मैया की पूजा की गई। प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का व्रत शुरू हो गया। छठ पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालु कैराना यमुना ब्रिज पर पहुंचे और छठ मैया की पूजा के लिए बनवाए गए छोटे मंदिर में साफ-सफाई कराई। वहीं काफी महिलाएं श्री हनुमान धाम पहुंची और तालाब के घाट पर पूजा-अर्चना की। छठ पूजा मुख्यत पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड का प्रमुख त्योहार है। शामली में निवास करने वाले इन क्षेत्रों के लोग भी उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ इस पर्व को मनाते हैं। इस पवित्र पर्व का शुभारंभ जिले में भी हो गया है। चार दिन के इस पर्व के दूसरे दिन यानी रविवार को खरना किया गया। ...