हाथरस, मई 26 -- फोटो 25 वट अमावस्या के मौके पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती महिलाएं। महिलाओं ने व्रत रख की अखंड सौभाग्य की कामना वट सावित्र पूजन के दौरान महिलाओं ने की वट वृक्ष की परिक्रमा किया वन भोज काफी संख्या में श्रध्दालु गए गंगा घाटों को, मंदिरों में हुए कार्यक्रम हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। जेष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट अमावस्या के रूप में सोमवार को मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। वन भोज का आनंद लिया। काफी संख्या मे श्रध्दालु सोमवती अमावस्या होने के चलते गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को वट सावित्र व्रत के दौरान सुबह से महिलाएं तैयार होकर वट वृक्षों के पास पहुंची। महिलाओं ने वट वृक्ष से सूत लपेटते हुए सात व 11 परिक्रमा की। सत्यभान व ...