अलीगढ़, मई 26 -- फोटो.. वट वृक्ष की पूजा कर पढ़ी वट सावित्री की कथा बरगद के पेड़ की 11 परिक्रमा कर मांगी मनोकामना महिलाओं ने पतियों के लम्बी उम्र की कामना की अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सोमवार को सुहागिनों ने विधि विधान से वट सावित्री की पूजा की गई। सुबह से ही शहर में विभिन्न स्थानों पर वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखी गई। सुहागिनों ने ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा। वट वृक्ष की पूजा की। पति की दीर्घायु की कामना की। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत किया। सुबह से उपवास किया। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पूजा की तैयारी की। सुबह महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान पूड़ी, खीर, पुए आदि बनाकर वटवृक्ष के नीचे समूह में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। बनाई गई सा...