अल्मोड़ा, मई 30 -- धनस्यारी और भनोटिया गांव में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को हल्दी से पिठ्या बनाने की जानकारी दी गई। महिलाओं ने ऑर्गेनिक तरीके से पिठ्या बनाना सीखा। सहायक बीडीओ दिलमणि जोशी और ब्लॉक मिशन मैनेजर विशाल कुमार ने महिलाओं को प्रमाणपत्र सौंपे। संचालन अध्यक्ष समिति भावना शर्मा ने किया। यहां रेबा देवी, बचुली देवी, सुनीता देवी, रेनू जोशी, मीना जोशी सहित 30 महिलाएं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...