जमशेदपुर, मार्च 10 -- श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति की ओर से 10 मार्च सोमवार को निशान यात्रा निकली जाएगी। रविवार को समिति की महिलाओं ने श्याम नाम की मेहंदी रचाई। समिति के अनिल मोदी ने बताया कि मेहंदी वैभव, समृद्धि एवं प्रेम का प्रतीक है। महिलाएं किसी भी शुभ कार्य के पूर्व मेहंदी लगाना शुभ मानती हैं। मंडल की महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्रित होकर एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी रचाई। निशान यात्रा में श्याम प्रभु को 56 भोग एवं 36 व्यंजन चढ़ाए जाएंगे। यह 36 व्यंजन भी समिति की महिलाएं घरों में तैयार करेंगी। भोग में महिलाएं खीर, चूरमा, दाल बाटी, दिलकुसार, मूंग दाल का शीरा, साबूदाना की खिचड़ी, फ़ाफ़रा की पकौड़ी, गोंद के लड्डू एवं अन्य पकवान शामिल हैं। शाम 6 बजे पुरोहित निशान की विशेष पूजा करेंगे। श्याम बाबा की आरती के बाद शाम 7 बजे निशान यात्रा ...