गिरडीह, जनवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आस्था दलित महिला संघ की ओर से माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बुधवार को शीतलपुर में मनाई गई। इस दौरान माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी को लेकर के चर्चा की गयी। इस दौरान सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि हम सभी अपनी बच्चियों को जरूर से जरूर शिक्षित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि उमाचरण दास ने कहा कि लड़कियां स्वावलंबी हो सके, इसके लिए हर तरह से प्रयास करेंगे। कहा कि जो भी सामाजिक कुरीतियां है, उसको दूर करने में महिलाओं की अहम भूमिका जरूरी है। जिसके लिए शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आस्था दलित महिला संघ की सचिव सह झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला मेहरा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को वर्तमान स्थिति के अनुसार सोच और समझ विकसित करना पड़ेगा।...