पटना, जुलाई 12 -- बिहार प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मलेन की ओर से शनिवार को सावन मिलन महोत्सव अग्रसेन भवन बैंक रोड में हुआ। उद्घाटन बिहार प्रदेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल, महामंत्री अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष डॉ. गीता जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस बार का थीम सावन के रंग, सखियों के संग रखा गया। महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सावन की छटा बिखेरी। महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्विज, महा तम्बोला जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को और भी रोचक बना दिया। राधा कृष्ण की भूमिका में शौर्य एवं श्रीनिका के नृत्य की गूंज से सारा हॉल भक्तिमय हो गया। ऐसा लगा रहा था कि राधा कृष्ण अवतरित हो गए हों। दीपा अग्रवाल एवं दया अग्रवाल ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...