रांची, मई 26 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोड़ेया गांव में सोमवार को सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की। आज देशभर में सुहागिनों द्वारा सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु की कामना की। कांके में महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा की और सत्यवान और सावित्री की कथा का पाठ किया। पूजा में रशमी, पूजा, प्रिया, शिखा, इशिका, लिली, साक्षी और नीभा सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...