मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध मे महिलाओ का आक्रेाश बढता ही जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने ठेका के समाने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राम शिवपुरा में देशी शराब का ठेका खोले जाने से बीते कई दिनों से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। गुरुवार को नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने कहा कि शासन ने पहले अपुरपुर गांव में शराब खोलने का प्रस्ताव दिया था लेकिन बाद में दो किमी. दूर शिवपुरा में ठेका खोला जा रहा है। गांव में ठेका होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। महिलाओं ने कई वह कई दिनों से विरोध कर रही हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात को अनसुना कर रहा है। चेतावनी दी कि अगर ठेका नहीं हटाया गया तो वह सड़क पर प्रदर्शन कर आमरण अनशन भी करेंगी। इस म...