दुमका, अक्टूबर 23 -- दुमका। गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व के अवसर पर गुरुवार को प्रमुख मंदिरों एवं अपने घरों में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह पर्व सनातन धर्म में समृद्धि और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए यहां गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई। टीन बाजार तेलीपाड़ा में महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। गोवर्धन पूजन में गौमाता की पूजन के साथ एक पौराणिक कहानी के विभिन्न पात्रों को गौ माता के गोबर से घर के आंगन को शुद्ध एवं साफ सुथरा कर बड़े ही पवित्र ढंग से यहां उकेरा जाता हें। इसके बाद एक महिला श्रद्धालु वहां उपस्थित सभी महिलाओं को कहानी सुनाती हैं, जिसमें भाई के उपर आई सा...