बोकारो, अगस्त 12 -- जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत में दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा पंचायत की महिलाओं द्वारा की गई। अध्यक्षता बोकारो महिला मोर्चा की जिला सचिव बबीता देवी तथा संचालन झामुमो महिला नेत्री पूजा मुर्मू द्वारा किया गया। झामुमो बोकारो छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार रवानी, बेरमो प्रखंड के सह सचिव असमत अंसारी, झामुमो नेत्री सोनी देवी, पंचायत की फिरोज खातून (मुखिया), पंचायत समिति अरुणा कुमारी, पंचायत सहायक गंगोत्री कुमारी, रेखा देवी, फूल देवी, करिश्मा कुमारी, सोनिया प्रवीण, इम्तियाज अंसारी, सहयोग राम, रविन्द्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...