फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- बल्लभगढ, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में दो महिलाओं ने अपने-अपने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक पीड़िता ने अपने पति पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। मिथिला चौहान ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले लुधियाना पंजाब के राजकुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। किन्तू उसका पति उसे शादी के बाद से दहेज के लिए मारपीट करता आ रहा है। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके निजी वाडियो वायरल करने की धमकी देता है। इसी प्रकार प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हाथरस यूपी निवासी सन्नीराज से हुई थी। उसके परिजनों ने शादी में काफी दान-दहेज भी दिया, किन्तू दहेज के लालची मां-बेटों ने शादी के बाद से उसे परेशान करना शुरू कर दि...