समस्तीपुर, नवम्बर 7 -- रोसड़ा। मतदान के इस पावन पर्व पर रोसड़ा की सुबह कुछ अलग थी। सूरज की पहली किरणें जैसे ही धरा पर पड़ीं, गांव की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक एक शांत लेकिन दृढ़ कदमों वाली आवाजाही शुरू हो गई। उमवि रहुआ स्थित बूथ संख्या 388, 389 और 390 के बाहर सुबह सात बजते बजते मानो पूरा वातावरण एक प्रतीक्षा गीत गुनगुनाने लगा। कतारों में खड़ी महिलाएं, कुछ घूंघट में, कुछ हंसमुख चेहरों के साथ अपने मताधिकार को जैसे अपने सम्मान की चुनरी में पिरोकर लेकर आई थीं। पुरुषों की मौजूदगी तो थी, लेकिन आज हवा में महिलाओं का हौसला ही मुखर था। किसी ने अपने बच्चे को गोद में लिए रखा, किसी ने कंधे पर रखी थाली छोड़कर पहले लोकतंत्र का मान रखा। सुबह 11 बजे तक यहां 40 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका था। मध्य विद्यालय मब्बी के बूथों पर भी यही दृश्य, धीमे कदमों की कतार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.