सहारनपुर, अगस्त 4 -- सहारनपुर। रविवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है, जिसका प्रमाण एनी बेसेंट, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी हैं। जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि महिलाओं का कांग्रेस में जुड़ना दर्शाता है कि वे भाजपा सरकार से निराश हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन में उन्हें सम्मान व जिम्मेदारी दी जाएगी। चंद्रजीत सिंह निक्कू और सुखविंदर कौर ने भाजपा नेताओं पर महिला विरोधी बयानबाज़ी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान परवीन चौधरी, वरुण श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.