सीवान, नवम्बर 6 -- सिसवन। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सरयू नदी में स्नान करने आने वाली महिलाओं ने सरयू नदी तट पर कोशियां भरी व सरयू नदी की पूजा की। महिलाओं ने फुल माला व पीठा चढ़कर सरयू नदी की पूजा की। बहुत से महिलाओं ने स्नान के बाद गोदान भी किया। महिलाओ नें दान पुण्य कर सुखमय जीवन की कामना की। दाहा नही घाट पर भी लोगों ने किया स्नान प्रखंड क्षेत्र के दाहा नदी के विभिन्न घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दाहा नदी का पानी भी साफ नहीं था, बावजूद दाहा नदी के उबधी, बखरी, जगदीशपुर, भीखपुर रामगढ़ सहित अन्य जगहों पर दाहा नदी में स्नान कर लोगों ने दान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.