मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। खतौली व रतनपुरी में करीब 125 जगहों पर होलिका दहन किया गया। दिनभर होलिका की महिलाओं व बच्चों ने पूजा अर्चना की और रात्रि में होलिका का दहन किया गया। होलिका पर बच्चों ने लकड़ियां व उपले के अलावा प्रसाद भी चढाया। गुरूवार सुबह से ही नगर व देहात क्षेत्रों में बनाई गई होलिका की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। होलिका पर धागा बांधकर महिलाओं ने मन्नत भी मांगी। महिलाओं ने पहले होलिका पर प्रसाद चढाया और उसके बाद पूजा अर्चना की। शाम के समय बच्चों ने होलिका पर उपले चढाकर पूजा की। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। कई जगहों पर होलिका दहन को लेकर पुलिस भी तैनात की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.