पटना, अक्टूबर 30 -- बिहार की महिलाओं ने अपने लिए आर्थिक एवं वित्तीय अधिकार की मांग की है। गुरुवार को 'संयुक्त महिला अभियान बोल उठी महिलाएं' द्वारा बिहार की महिलाओं के मुद्दों की व्यापक आवाज पर बैठक का आयोजन जनशक्ति भवन स्थित सभागार में किया गया। बैठक में संयुक्त महिला अभियान के विभिन्न महिला समूह, स्वतंत्र महिला कार्यकर्ता और महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के महिला कोषांग की प्रतिनिधि शामिल हुई। इस मौके पर संयुक्त महिला अभियान ने 30 सूत्री मांग पत्र जारी किया। मांग पत्र को छह मुख्या भागों में बांटा गया। इनमें आर्थिक एवं वित्तीय अधिकार, रोजगार और श्रम अधिकार, शिक्षा और कौशल विकास, सुरक्षा, न्याय और कानून, भूमि, आवास और बुनियादी सुविधाएं, राजनीतिक भागीदारी और समावेशन तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम शामिल हैं। मालूम हो कि इस ...