लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब गोला सेंट्रल एवं श्री श्याम ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह ताजपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक बिजुआ के ग्राम ताजपुर में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने रोटरी क्लब एवं स्वयं सहायता समूह के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के अध्यक्ष अभिषेक राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगी और आर्...