बिजनौर, अक्टूबर 14 -- महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोमवार को हल्दौर नगर और गांव बिलाई में स्थानीय पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक अन्नु कुमारी और सीसीएस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस पीड़िता की पहचान और जानकारी को गोपनीय रखेगी। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.