कन्नौज, नवम्बर 16 -- - मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक कन्नौज। जिले में महिला सुरक्षा दल ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सराफा मार्केट समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मिशन शक्ति/एंटी-रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा और आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। बालिकाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र की सेवाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई-जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, UP1...