चम्पावत, फरवरी 16 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुंई पऊ में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। रविवार को गोविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पीएलवी नवीन पंत ने महिलाओं को जागरुक किया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, डाटा की चोरी, ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, दहेज अधिनियम, साइबर क्राइम हेल्पलाइन और नालसा हेल्प लाइन नंबर को साझा किया। यहां शांति चतुर्वेदी, मुन्नी खर्कवाल, गीता चतुर्वेदी, शांति देवी, हीरादेवी, पुष्पा देवी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.