सोनभद्र, सितम्बर 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत चलाए जा रहे दस दिवसीय कार्यक्रम का बाल गृह बालिका में शुक्रवार को समापन किया गया। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डीएमसी नीतू यति, जीएस साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, संस्था अधीक्षिका नीलम सिंह आदि ने कहा कि विज्ञान तकनीकी, इंजीनियर और गणित के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील करता है। कहा कि हमें विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक असमानता की समस्या से निपटने की जरूरत है। यह विषय पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर को कम करने में काफी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने से न केवल व्यक्तियों को लाभ होगा बल्कि इससे विविध भरे नजरों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.