रुडकी, मई 4 -- रुड़की ब्लॉक के ग्राम भौंरी में सूर्या सामाजिक सेवा समिति की ओर से रविवार को महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। साथ ही नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने वाली महिलाओं को भी सामाजिक संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। रविवार को सूर्या सामाजिक सेवा समिति की ओर से महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। समिति अध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि रविवार को भौंरी में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया है। दो माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाना है ताकि उनकी आर्थिक विकास के साथ उनका सामाजिक विकास हो सके। बताया कि संस्था का आगामी दो वर्षों में 400 महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...