हाथरस, सितम्बर 2 -- हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में मंगलवार को प्रशासनिक कैम्प में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उत्थान और उन्हें सशक्त बनाए जाने के लिए महिला वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। आधी आबादी हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है,लेकिन इसके बाद भी कहीं न कहीं महिलाएं अपने आपको उपेक्षित महसूस करती है। सरकार की ओर से भी महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रखी है,लेकिन शत प्रतिशत लाभ महिला वर्ग को नहीं मिल पाता है। मंगलवार को मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रशासनिक कैम्प में महिला सशक्तिकरण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष रही जिला की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी प्रधान वाल्मीकि धर्मपत्नी स...