रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई संगोष्ठी में कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि महिलाओं सशक्त करना सिर्फ विचार नहीं, एक आंदोलन है। महिलाओं को शिक्षा, अधिकारों और नेतृत्व में बढ़ावा देकर ही हम समतामूलक समाज की नींव रख सकते हैं। महिलाओं की शिक्षा-अनुसंधान में बढ़ती भागीदारी, समाज में लैंगिक समानता, समान अवसर जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुंबई से आईं सारन्या मुरलीधरन ने विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों और करियर निर्माण पर मार्गदर्शन किया। मौके पर डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद, डॉ आलोक पांडेय, एनएसएस समन्वयक डॉ बीके झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.