बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक होना जरूरी : विधायक फोटो 20 मनोज03- शहर के कटरा चौक के पास शनिवार को महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते विधायक विजय सम्राट। शेखपुरा, निज संवाददाता। समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी काफी अहम है। महिलाएं सशक्त होंगी, तब परिवार और समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। ये बातें विधायक विजय सम्राट ने शहर के कटरा चौक एवं अहियापुर मोहल्ले में महिला सम्मान समारोह में कहीं। इस दौरान विधायक ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष सोनी देवी, सोनू साव, महेन्द्र साव, संजय कुमार, आनंदी यादव, शंभू यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.