सीतामढ़ी, जून 12 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को जिले में सात जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के पिपराही प्रखंड में दो एवं तरियानी पांच ग्राम संगठन सहित कुल सात ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ज़िले में महिला संवाद कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई। संवाद के अंतिम दिन आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। अधिकारियों ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से अवगत करवाना है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं बिहार सरकार एवं भारत सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सशक्तीकरण...