पीलीभीत, मार्च 9 -- ब्लॉक पूरनपुर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत महिलाओं को इफको टोकियो के जिला प्रबन्धक महेन्द्र भारती ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की समस्त जानकारी दी। फ़सल बुवाई से लेकर कटाई के 14 दिन तक प्राकृतिक आपदाओं को कवर तथा फ़सल बीमा कैसे और कब बीमा कराने के बारे में बताया गया। सभी महिलाओं को इफको टोकियो कंपनी के द्वारा पौधे और बीज की मिनी कीट वितरण की गईं। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर, गन्ना डायरेक्टर, बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष, बीजेपी मण्डल महामंत्री, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी अखिलेश कुमार, इफको टोकियो के जिला प्रबन्धक महेन्द्र भारती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.