छपरा, नवम्बर 28 -- जीविका से जुड़ी महिलाओं ने कहा-वर्षों बाद हमारे सपने हो रहे साकार मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत दस-दस हजार रुपये महिलाओं के बैंक खाते में आए छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सारण की महिलाओं के सपनों को नई उड़ान मिली। खाते में दस-दस हजार रुपये की राशि मिलते ही आत्मनिर्भरता के पंख लग गये। । स्वावलंबन को बढ़ावा मिलने से महिलाएं काफी खुश थीं । उनमें कुछ के उद्गार यह थे कि घर -परिवार में काफी आर्थिक तंगी थी। कुछ करने की सोचती थी तो पैसे आड़े आ जाते थे। थोड़ा-बहुत काम करते थे या फिर घर में बैठी रहती थी। पैसे नहीं थे, जिससे छोटा-सा कारोबार भी नहीं कर पाई। अब इस पैसे से अपना काम शुरू करूंगी। सभी महिलाओं ने कहा वर्षों बाद हमारे सपने अब साकार होंगे। रंग-बिरंगी साड़ियों में सभागार पहुंची महिलाएं जब खाते में राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.