देहरादून, नवम्बर 27 -- उत्तराखंड में दुकानों, मॉल, कॉमर्शियल काम्प्लेक्स आदि प्रतिष्ठानों में महिला कर्मचारी अब रात की पाली में भी काम कर सकेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस व्यवस्था को मंजूरी दी गई। महिला कर्मचारी स्वेच्छा से रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक की अवधि में काम कर सकेंगी। इस के साथ ही कैबिनेट ने श्रमिकों से जुड़े कुछ अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट बैठक के बाद फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, कैबिनेट ने कुछ शर्तों के साथ महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की व्यवस्था की अनुमति दे दी है। यह भी पढ़ें- अखिलेश और राहुल को अच्छे संस्कार नहीं मिल सके, क्यों भड़के उत्तराखंड CM धामी यह भी पढ़ें- अध्यक्ष जी! बूथ इंचार्ज ही बना दो...