छपरा, मई 21 -- परसा,एक संवाददाता। प्रखंड के माड़र पंचायत सरकार भवन पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(एडवा)का अंचल सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में अलग-अलग यूनिटों से सैकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंचल सम्मेलन का नेतृत्व जिला सचिव गायत्री देवी ने किया। सम्मेलन की शुरुआत वेदी पर पुष्प अर्पित कर व पहलगाम में हुई आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को लेकर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान एक विशाल जनसभा भी आयोजित की गई। सभा को एडवा की राज्य मंत्री रामपरी देवी ने संबोधित करते हुए महिलाओं की समस्याओं को रखते हुए सभी को एक जुट होकर अपने हक अधिकार के लिए लड़ने और गोल बंद होने की अपील की। एडवा जिला सचिव गायत्री देवी ने जिले और राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसा,अत्याचार और दमन को अब बर्दाश्त नहीं करने एवं महिला सशक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.