देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। औरा चौरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा इस देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार नरेंद्र मोदी सरकार में मिला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। महिला दिवस सिर्फ एक दिवस नहीं है। कभी घर में केवल चूल्हा चौका करने वाली महिलाएं अब चांद पर जा रही हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं को बराबर का अधिकार दिया गया है। बेटियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और समाज को एक दिशा देनी चाहिए। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस सृष्टि में महिलाओं से ऊपर कोई नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज का दिन महिलाओं की क्रांति का दिन है। संयोजक राजेश कुमार ...