बक्सर, जून 6 -- कार्यक्रम महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 मानदेय राशि दी जाएगी रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्कीम को महिलाओं के बीच जाकर समझाएंगे फोटो संख्या-22, कैप्सन- शुक्रवार को सिंडिकेट के पास माई बहन योजना के बारे में महिलाओं को बताते डॉक्टर मनोज पांडेय व अन्य। बक्सर, निसं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर माई बहन मान योजना के बारे में शुक्रवार को निलंबित अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय द्वारा महिलाओं के बीच जाकर बताया गया। डॉ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सभी महिलाओं कोRs.2500 रुपये मानदेय राशि खाते में दी जाएगी। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बक्सर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा। इससे न केवल बिहार की आर्थिक स्थिति ...