औरंगाबाद, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चहकता आंगन फाउंडेशन की ओर से शहर के रमेश चौक स्थित पार्क में जिला कोऑर्डिनेटर अनुष्का भारती के नेतृत्व में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण, माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्थानीय सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, प्रसूति पूर्व लिंग चयन, बालिका शिक्षा, निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर आधारित रंगोली बनाकर समाज में महिलाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने से ही देश समृद्ध होगा। बच्चियों के द्वारा पेंटिंग के माध्यम से भी महिला दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी कर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कहा कि महिलाओं एवं युवतियों के लिए निशुल्क सिलाई, ब्यूटीशियन, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.