चंदौली, जनवरी 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। कैलावर गांव में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की ओर से सकलडीहा विधान सभा स्तरीय सम्मान मातृशक्ति का सहयोग, जरूरतमन्दों का नारा देते हुए पीडीए महिला सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों ने सावित्री बाई फुले और खड़ेश्वरी स्वामी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के सामाजिक हक के लड़ाई के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर किया। सामन्तवादी समाज मे वंचित समाज, कमजोर महिलाओं के बच्चे स्कूल जाये। समाज आगे वही बढ़ेगा जो शिक्षित होगा। गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से वंचित रखा गया। सावित्री बाई फुले ने इस भ्रांति,रूढ़...