बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा.बबीता चौहान ने बुधवार को जिले में पहुंचकर महिला जन सुनवाई की। नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने महिला संबंधित योजनाओं के बारे में अफसरों से जानकारी लेकर शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। इस दौरान महिलाओं ने अध्यक्ष से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसमें घरेलू हिंसा व अन्य उत्पीड़न के 16 प्रकरण अध्यक्ष के समक्ष आए, जिनके निस्तारण के लिए उन्होंने कहा है। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का महिलाओं को समय से लाभ दिया जाए। मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.