जामताड़ा, फरवरी 9 -- महिलाओं को पोषण व परिवार नियोजन की दी गई जानकारी नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के तिलाबनी गांव में सोमवार को पीएलए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी अंजू देवी ने की। बैठक में सहिया साथी अंजू देवी ने महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व और जंक फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा करते हुए विभिन्न विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला बंध्याकरण ऑपरेशन एवं पुरुष नसबंदी जैसे स्थायी उपायों की जानकारी देते हुए सीएचसी नारायणपुर में ऑपरेशन कराने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। इसके अलावा बैठक में नवजात शिशु की सही देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। मौके पर स्वास्थ्य सहिया सबोनी हेंब्रम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.