पूर्णिया, नवम्बर 6 -- धमदाहा (पूर्णिया), एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार देश के विकसित राज्यों में से एक होगा। केंद्र सरकार का राज्य को भरपूर सहयोग मिल रहा है। बिहार में काफी काम हुआ है। आने वाले समय में बहुत काम होने वाला है। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित ठाकुरबाड़ी के मैदान में जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह के समर्थन में जनसभा को संबंधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा हमलोगों ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया। महिला को आगे बढ़ाया। महिलाओं को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने लोगों से पूछा याद है न पहले क्या स्थिति थी। लोग शाम में घर से बाहर नहीं निकलते थे। खाली झगड़ा-झंझट और विवाद होता था। अब राज्य में कहीं कोई डर व भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति क...