मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से संचालित हस्तशिल्प गुरु-शिष्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मनियारी में पारंपरिक टिकुली पेंटिंग प्रशिक्षण जारी है। इसमें 30 महिलाएं शामिल हो रही हैं। 50 दिनों के ट्रेनिंग में रोज महिलाओं को 300-300 रुपये मानदेय भी मिलेंगे। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्मार्ट सिटी के पब्लिक एंगेजमेंट ऑफिसर कौशल कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट देने के बाद कहा कि टिकुली पेंटिंग के माध्यम से महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त करके अपनी आय बढ़ा सकती हैं। यह कार्यक्रम लुप्त होती पारंपरिक टिकुली कला को पुनर्जीवित करने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मौके पर राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक संतोष कुमार, मोनिता सहाय व अन्य उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.