मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से बरकछा कला गांव में सात दिवसीय शिविर लगाया गया। पांचवें दिन बुधवार को युवा फॉर माय भारत,युवा डिजिटल साक्षरता,कौशल विकास थीम पर आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला डिजिटल सुरक्षा,उद्यमिता पर आयोजित कार्यशाला ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा, प्राइवेसी सेटिंग्स, साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। साइबर सुरक्षा,जिम्मेदार सोशल मीडिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर फिशिंग आदि की बारीकियों के बारे में बताया गया। नशा जागरूकता पर सामुदायिक संवाद आयोजित किया गया। डॉ. शशिधर केएस, डॉ. सविता देवांगन कार्यक्रम अधिकारी के रूप में रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.